AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- कोलूखेड़ी में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए
भोपाल के कोलूखेड़ी में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमल का फूल खिलकर शुभारंभ किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी चुनावों को लेकर जीत का मंत्र दिया। जिला अध्यक्ष रविंद्र रति ने बताया कि भोपाल जिले का यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है,जिसमें जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए और संगठन में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए भोपाल की महापौर मालती राय आज ई-रिक्शा से जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बाइक चलाकर भी लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया। भोपाल महापौर मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को अपनाते हुए सभी को पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक साधनों के उपयोग की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि हमें पेट्रोल-डीजल बचाना है। उसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,आज मैं ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचे हैं । हमें पर्यावरण बचाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए...




0 Comments:
Post a Comment