728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- चालिहा महोत्सव की पूर्व संध्या पर भगवान झूलेलाल के भजनों पर झूमा सिंधी समाज...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- चालिहा महोत्सव की पूर्व संध्या पर भगवान झूलेलाल के भजनों पर झूमा सिंधी समाज...


भोपाल। सिंधी समाज में भगवान झूलेलाल साहिब की आराधना और 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के समापन अवसर पर टीलारामपूरा सिंधी पंचायत द्वारा रविवार को बहराणा साहिब और 'चल समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक और उल्लासपूर्ण बहराना साहिब की यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर झूलेलाल की आराधना कर रहे थे। झूलेलाल साई के चालिहा समापन


के पर्व के एक दिन पहले भव्य भक्तिपूर्ण माहौल में समापन किया गया। पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार दयारामानी के नेतृत्व में यह शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुई। इस शोभायात्र में सिंधी समाज की महिलाएं बहराणा साहिब (ज्योति) को सिर पर रखकर चल रही थी, इस दौरान इस जुलूस का विभिन्न जनप्रतनिधियों और गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत किया। वहीं लोगों ने इस जुलूस पर फूल बरसाकर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था दिखाई। इस जुलूस भगवान झूलेलाल की मूर्ति आकर्षण का केन्द्र दिखाई दे रही थी, जिसमे ढोल, डी.जे की धुनों पर सिंधी समाज के सैकड़ो लोग नाचते गाते इस यात्रा में चल रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंचायत के महासचिव अशोक गंगवानी, रेल उपयोगिता सलाहकार समिति के राष्ट्रीय सदस्य नितेश लाल, सुनील किंगरानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी सख्या में महिलाए शामिल हुई।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- चालिहा महोत्सव की पूर्व संध्या पर भगवान झूलेलाल के भजनों पर झूमा सिंधी समाज... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com