728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम सम्पन्न.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम सम्पन्न.....

मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2026 को देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम संस्कार पब्लिक स्कूल के सभागृह में आयोजित किया गया जो कि दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक चला । खचाखच श्रोताओं से भरे हाल में 48 गायकों ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी।

ग्रुप के संचालक रामचंद सबनानी, आयोजक योगेश मालानी एवं कार्यक्रम का संचालन बीनू यादव जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व अध्यक्ष, आवास संघ राज्य मंत्री सुशील वासवानी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ,संस्कार स्कूल के सचिव बसंत चेलानी, हीरो फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिन्दू ,सुरेश गर्ग, विवेक रश्मि दुबे, मोहन प्रतिषा सावले एवं आर्मी के रिटायर्ड कर्नल नारायण पारवानी ,आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन मुकेश बाबू,रिटायर्ड हवलदार रामबचन सिंह , कुलदीप सिंह सभी आर्मी ऑफिसरों का शाल पहनाकर सामान किया। मुख्य अतिथि सुशील वासवानी जी ने संचालक,रामचंद सबनानी, आयोजक योगेश मालानी एवं एंकर बीनू यादव एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए गीत संगीत को म्यूजिक थेरेपी बताया एवं कर्नल पारवानी जी ने बताया कि वो लगातार तीन चार साल से मॉर्निंग वॉक के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर आते रहे पर इस बार ऐसा लगा कि सभी गायकों की गायकी में बहुत सुधार हुआ है प्रोफेशनल सिंगर की तरह गा रहे है । दुर्गेश केसवानी जी ने रामचंद सबनानी एवं योगेश मालानी को गायकों को मंच प्रदान कराने के लिए बधाई दी । देश भक्ति गीतों की प्रतियोगता रखी गई थी। प्रतियोगता के जज म्यूजिक डायरेक्टर सूर्या रहे। सर्व श्रेष्ठ गीत गाने वालों में प्रथम  ललिता मौर्य, द्वितीय बीनू यादव एवं तृतीय रीना महता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के मुख्य सलाहकार रमेश जन यानी, उप संचालक चुनीलाल जेठानी,उप संचालक सुरेश तनवानी,उप संचालक अशोक आडवानी, महासचिव अनिल मोती रमानी ,कोषाध्यक्ष के एल मोटवानी , सचिव माला कार्ला,सह सचिव हरनाम पेसवानी, मीडिया प्रभारी अनिल खुशलानी,अशोक चंचलानी,अमर रमानी,भागचंद पेसवानी,घनश्याम माखीजानी,भगवानदास लीलानी,रमाशंकर सिंह, डॉ ज्ञान रावतानी,संतोष सिंह, लाल सिंह ,रमेश चंदानी, सुभाष सक्सेना,हेमंत मौर्य,आर के खेरिया,विशाल भावना सोनी,शीतल बॉथम, मुकेश श्रीवास्तव,सुरेंद्र शर्मा,सर्वानंद जी,जे डी गोलानी आदि कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम सम्पन्न..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com