728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- भारी जनसमूह ने तीसरे दिन भी किया गरबा महोत्सव में इंजॉय पारंपरिक छेज और उत्साह की धूम, विजेताओं को मिले पुरस्कार

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- भारी जनसमूह ने तीसरे दिन भी किया गरबा महोत्सव में इंजॉय पारंपरिक छेज और उत्साह की धूम, विजेताओं को मिले पुरस्कार

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा पिछले 19 वर्ष से पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ सिंधी सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सिंधी समाज के लोगों से मिले स्नेह व सहयोग से यह महोत्सव इस वर्ष अपने 20वे वर्ष में पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है


जिसमे चारों दिन पारंपरिक गरबा के साथ साथ सिंधी संस्कृति की अनूठी शैली छेज और डांडिया की धूम रहती है।इस महोत्सव के तीसरे दिन भी सुंदरवन गार्डन में भारी जनसमूह और उत्साह देखने को मिला, बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिलाएं और परिवार पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा ग्राउंड पहुंचे एवं पारंपरिक सिंधी धुनों और ढोल-ढमाकों की थाप पर प्रतिभागियों ने अद्भुत गरबा और पारंपरिक छेज नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दयरानी व महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष गरबे में आने वाले लोगों के लिए वेले पार्किंग की नी शुल्क व्यवस्था रखी गई है, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विशेष प्रबंध किए गए है, जिससे गरबे में आने वाले परिवार बिना किसी असुविधा के इस महोत्सव का आनंद ले सके।

दरयानी ने बताया कि सिंधी गरबे में पुरस्कार वितरण का चरण हमेशा से बहुत खास रहा है। इसके अलावा विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के गणमान्य नागरिकों एवं समिति के वरिष्ठ सदस्यों के हाथों से विजेताओं को पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान की जाती है। शनिवार को इस महोत्सव में संघ के डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा (प्रांत सह संयोजक गतिविधि पर्यावरण) प्रजातंत्र गंगेले जी (जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़) विज्ञान भारती ( पूर्व संगठन मंत्री) सिंधी मेला समिति के संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से ठाकुर पंजवानी, राकेश गोगिया, अशोक माटा, अशोक रोहरा, भरत आसवानी, वासु गोलानी, दीपू संतानी, गुरल देवनानी, हरि रोहरा, हरीश नागदेव, मोहन देखरखनानी, चंद्रर उधवानी, नानक दादलानी, लोकेश वाधवानी, सुनील किंगरानी, रवि भुरानी, भारती ठाकुर, पूनम परलानी, मीना भागचंदानी, चेतना वाधवानी, किरण वाधवानी, सहित सैकड़ो की संख्या में सिंधी मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- भारी जनसमूह ने तीसरे दिन भी किया गरबा महोत्सव में इंजॉय पारंपरिक छेज और उत्साह की धूम, विजेताओं को मिले पुरस्कार Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com