AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉण् नेहा गुप्ता की पुस्तक प्रकाशित....
संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉण् नेहा गुप्ताए की एक पुस्तक अ स्ट्राइविंग ऑथररू डॉण् सैमुअल जॉनसन का प्रकाशन हुआ है। यह विषय अंग्रेजी साहित्य के पाठ्यक्रम का एक हिस्सा है। डॉण् नेहा गुप्ता की प्रकाशित यह आठवीं पुस्तक हैए जिसे माधव प्रकाशनए आगरा द्वारा प्रकाशित किया गया है। डॉण् नेहा एक प्रतिबद्ध लेखक हैं जो समय.समय पर साहित्य से संबंधित पुस्तकों का प्रकाशन करती आई हैं। उनकी वर्तमान पुस्तक एक ऐसे नैतिकतावादी कविए लेखकए आलोचकए निबंधकारए नाटककार एवं जीवनी लेखकए डॉण् सैमुअल जॉनसन के विषय में हैए जिनका अंग्रेजी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान है। डॉण् गुप्ता की यह पुस्तक अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थियों एवं विश्व साहित्य में रूचि रखने वाले जिज्ञासु छात्रों के लिए विशेष लाभप्रद सिद्ध होगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉण् डालिमा पारवानी ने इस अवसर पर डॉण् गुप्ता को बधाई देते हुए उनके लेखन कार्य की सराहना की। डॉण् नेहा गुप्ता ने महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिए सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
👏👏👏
ReplyDelete