728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर संस्कार विद्यालय ने ली स्वच्छता की शपथ

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर संस्कार विद्यालय ने ली स्वच्छता की शपथ

दीपमाला पागारानी संस्कार विद्यालय में आज गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय अवकाष के बावजूद भी स्टाफ एवं काऊंसिलिंग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव, काग्रेसी नेता गुरूमुखदास खानचन्दानी, कर्नल नारायण पारवानी, पत्रकार सुरेष जसवानी, महानगर बैंक के सी.ई.ओ. प्रकाष आसुदानी,
विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मिश्रा एवं समस्त षिक्षक एवं षिक्षिकाओं द्वारा लालबहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की चित्र पर दीपप्रज्वलन एवं मार्ल्यापण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंषा अनुरूप स्वच्छता के प्रति शपथ ली गई। सर्वप्रथम संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दिन दो फूल खिले थे जिनसे हिन्दुस्तान महक उठा था एक थे महात्मा गाँधी और दूसरे लाल बहादुर शास्त्री दोनो की तुलना की जाए तो दोनों की अपनी एक अलग भूमिका रही गाँधी जी के बारे में तो सबको पता होगा लेकिन लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बहुत कम लोग जानते है उन्होंने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी के पिता की मृत्यु के बाद उनका पालन उनके ननिहाल में हुआ था, जो आगे चलकर रेल मंत्री बने थे, शास्त्री जी किसानों के पुजारी थे जिन्होंने हमें जय जवान जय किसान का नारा दिया। संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ने देष में बहुत सराहनीय कार्य किया उनका जीवन बहुत ही आदर्ष और साधारण था उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में बताते हुए कहा कि उनका मनना था कि हमारे घर का बाथरूम इतना साफ होना चाहिए कि हम वहां बैठकर खाना खा जा सके इसका तात्पर्य यह है कि वे स्वच्छता के प्रति बहुत जागरूक थे उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी स्वच्छता के प्रति जागरूक है और उन्होंने आज के दिन को ही स्वच्छता को समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्नल नारायण पारवानी ने कहा कि हमारी फौज को शक्तिषाली बनाने में लाल बहादुर शास्त्री का बहुत बड़ा योगदान रहा शास्त्री ने हमें जय जवान, जय किसान का नारा दिया इसी नारे से इन्होंने हमारी सेवा एवं किसानों को शक्ति शाली बनाया उन्होंने बताया कि जब वे रेल मंत्री थे और रेल हादसा हुआ तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और वे बहुत मनाने पर भी अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया। उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में बताते हुए कहा कि वे तीन बातों पर विषेष ध्यान देते थे एक स्वच्छता, दूसरा पैदल चलना और तीसरा स्वदेषी बनना। कार्यक्रम में उपस्थित गुरूमुखदास खानचन्दानी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चरणों में नमन करते हुए कहा कि यदि हमें देष को आगे बढ़ाना है तो जीवन में देषभक्ति, धर्मभक्ति, गुरूभक्ति और अनुषासन भक्ति को अपने जीवन में धारण करना होगा। पत्रकार सुरेष जसवानी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पूरे विष्व में भारत के दो ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपना अधिकतम समय कारावास में बिताया। कार्यक्रम के अंत में संस्था कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


                                                                        बसंत चेलानी

                                                                           सचिव




  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर संस्कार विद्यालय ने ली स्वच्छता की शपथ Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com