AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, शैक्षणिक प्रदर्शनी एवं रोचक गतिविधियों ने बढ़ाया आकर्षण
दिनांक 31 मार्च 2026 को मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत कक्षा प्रथम से नवीं एवं ग्यारहवीं तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम विधिवत घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसने अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का विशेष आकर्षण प्राप्त किया।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की सुंदर प्रस्तुति की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम हेतु हार्दिक बधाई प्रेषित की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।
परिणाम घोषणा के साथ-साथ विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए रोचक खेल, सेल्फी पॉइंट्स एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों की अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुईं। उन्होंने विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम दिवस पर इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल छात्रों एवं अभिभावकों के मन को हल्का करती हैं, बल्कि विद्यालय के प्रति सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करती हैं।इसी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का सफलतापूर्वक समापन संपन्न हुआ।



0 Comments:
Post a Comment