AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने दिया - प्रेम और संस्कारों का संदेश
मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह, उमंग एवं भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय के कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, पारस्परिक स्नेह, सम्मान तथा भारतीय संस्कारों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने यह संदेश भी दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा केवलानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और दायित्वबोध का पर्व है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ते हैं।उप-प्राचार्या दिव्या कृपलानी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के माध्यम से बच्चों में प्रेम, सहयोग व सम्मान की भावना विकसित होती है। विद्यालय शिक्षिका पलक द्विवेदी ने अपने अभिभाषण में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का पवित्र संदेश है। संस्था सचिव घनश्याम बूलचंदानी जी का अभिमत है कि पर्व हमें उमंग के साथ दायित्व- बोध की भावना से भरते हैं। अतः छात्र रिश्तों की गरिमा को समझें, सहयोग ,संरक्षण और परंपराओं के महत्व को आत्मसात करें । अपने जीवन में सद्भावनाओं को स्थान दें तथा अपनी संस्कृति का पालन करें।


0 Comments:
Post a Comment