AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- निरंकारी मिशन के जोन भोपाल 24 ए जोन स्तरीय निरंकारी संत समागम संपन्न....
भोपाल - सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से निरंकारी मिशन के जोन भोपाल 24 ए, में जोन स्तरीय निरंकारी संत समागम कानपुर से पधारे ज्ञान प्रचारक महात्मा परम बृजेश वर्मा की हुजूरी में रविवार को राजगढ़ जिले के गनियारी में संपन्न हुआ। भक्ति की महिमा पर प्रकाश डालते हुए ज्ञान प्रचारक महात्मा ने कहा कि भक्ति कोई नाम या दिखावा नहीं, बल्कि अपने भीतर की सजग यात्रा है। सच्ची भक्ति तब हैजब हम आत्म मंथन द्वारा दूसरों से पहले स्वयं को जाँचें, अपनी कमियों को सुधारें और हर पल जागरूक जीवन जिएँ। अज्ञानता में हुई गलती सुधर सकती है, पर जानबूझकर चोट पहुँचाना, बहाने या चालाक शब्द भक्ति नहीं हैं, क्योंकि भक्त का स्वभाव मरहम का होता है। हर एक में निराकार देखकर सरल, निष्कपट व्यवहार करना और ब्रह्मज्ञान के बाद सेवा, सुमिरन व सत्संग से इस एहसास को बनाए रखना ही भक्ति है। समागम के दौरान अनेक वक्ताओं, कवियों एवं गीतकारों ने अपनी-अपनी विधाओं के माध्यम से गुरु महिमा, भक्ति भाव और मानव कल्याण के संदेशों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। ज्ञातव्य है कि संत निरंकारी मंडल जोन 24 ए भोपाल की सभी ब्रांचो में विभिन्न कार्यक्रम जोनल इंचार्ज महात्मा अशोक जुनेजा जी के निर्देशन में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं ।समागम के दौरान क्षेत्रीय संचालक अखिलेश यादव, भोपाल जोन की सभी ब्रांचों के संयोजक, मुखी, संचालक सहित सभी अधिकारीगण, सेवा दल के भाई बहन, बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित थे। ब्रांच मुखी महात्मा चैनसिंह गुर्जर जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
-0-


0 Comments:
Post a Comment