AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- एल. वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल की तरफ से 1120 दीपक जलाकर मनाया गया परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी का 120वाँ अवतरण दिवस...
परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेेय सिद्ध भाऊ जी के मार्गदर्शन में संचालित शिक्षण संस्था लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल एवं एल.वी.एस. प्ले ग्रुप स्कूल गांधीनगर में विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सोमवार दिनांक 21.09.2026 को संत हिरदाराम साहिब जी का 120वां अवतरण दिवस उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर बड़े ही हर्ष्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से संत जी की कुटिया पर 1120 दीपक जलाये गए जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी, जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामनी, ए सी साधवानी,के एल रामनानी ,विजय फबियानी, खुबचन्द भागचंदानी, प्रदीप खेमचंदानी ,वासु गोलानी मोहन वरलानी उपस्थित थे कार्यक्रम में संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन, विचारों और समाज में उनके योगदान प्रकाश डाला गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने न केवल उनके आदर्शों का याद किया बल्कि उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों द्वारा भजन, नाटक की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर एल.वी.एस. स्कूल की प्राचार्या ने अपने संबंोधन में कहा कि संत हिरदाराम साहिब का जीवन हमें सत्य, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देता है। उनका आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में रामधुनी के द्वारा सभी विद्यार्थियों ने मिलकर संत हिरदाराम साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया। एल.वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी विद्यालय में प्रातः सुखमनी साहिब का पाठ साहिब किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। एवं चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ को यूनिफार्म वितरित की गई।


0 Comments:
Post a Comment