AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें जन्मदिवस पर सेवा सदन में 113 निःषुल्क ऑपरेषन हुए....
परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें जन्मदिवस पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में 113 निःषुल्क मोतियाबिंद ऑपरेषन किए गए। ज्ञातव्य है कि संतजी के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष कम से कम 100 ऑपरेषन करने का लक्ष्य रहता है इस वर्ष भी लक्ष्य से अधिक 113 ऑपरेषन करने में सफलता हासिल की गई है। सेवा सदन में किए गए ऑपरेषन में 16 ऑपरेषन कालापीपल के नेत्र रोगियों के किए गए हैं जबकि नर्मदापुरम के 13, बैगमगंज और गैरतगंज के 22, बीना
और विदिषा के 23 तथा षुजालपुर के 39 नेत्र रोगियों ने सेवा सदन के षिविरों में षामिल होकर अपनी आंखों की जांच करवाई तथा आवष्यकतानुसार मोतियांिबंद ऑपरेषन करवायें। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के अध्यक्ष संत सिद्ध भाऊ जी और सचिव हीरो ज्ञानचंदानी ने बताया है कि परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी ने अपने जीवनकाल में समाज को अंधत्व मुक्त करने का संकल्प लिया था उसी श्रंृखला में विगत 39 वर्ष से अस्पताल द्वारा संकल्प के उदेष्यों को प्राप्त करने के लिए अहर्निष प्रयत्न किए जा रहे हैं। ज्ञानचंदानी ने कहा है कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर रोगी अपनी नेत्र सुरक्षा के लिए समय-समय पर सेवा सदन के समीपस्थ दृष्टि जांच केंद्रों पर पहुंचकर न केवल अपनी आंखों और नेत्र ज्योति की जांच करवा सकते हैं
बल्कि यथावष्यक उनकी आंखों के निःषुल्क मोतियाबिंद ऑपरेषन करवाने की भी सुविधा का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि दृष्टि है तो सृष्टि है। जिन लोगों की नेत्रज्योति कमजोर हो गई है वें अपने रोजमर्रा के कार्य भी निर्बाध रूप से संपादित करने में कठिनाई महसूस करते हैं। श्री ज्ञानचंदानी ने कहा कि इलेक्ट्रानिक और आई.टी उपकरणों की बहुतायत उपयोग की वजह से भी लोगों को बहुत अधिक समय डेस्कटॉप और लैपटॉप जैसे उपकरणों के सामने बैठकर लंबे समय तक कार्य करना पड़ता है फलस्वस्प उनकी आंखों पर बहुत खराब असर पड़ता है इसलिए भी सब लोगों को एक निष्चित अंतराल के बाद अपनी आंखों की जांच करवाते रहना चाहिए। ज्ञानचंदानी ने समाज के सभी वर्गों को परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें जन्मदिवस की बधाई और षुभकामनाएं दी हैं।



0 Comments:
Post a Comment