AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- बजरंग सेना ने संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आरती एवं हथप्रसादी वितरण एवं बच्चों को की रात लेखन पुस्तिका वितरण
संत नगर - बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया समाधि स्थल पर समिति कार्यकर्ताओं ने माथा टेककर संत जी से आशीर्वाद लिया एवं संत जी से देश की सुख, शांति, भाईचारे एवं खुशहाली की प्रार्थना की गयी। इसके बाद संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया के आगे, नर्बदा स्वीट हाउस के सामने, संत हिरदाराम साहिब जी की प्रतिमा पर मालाप्रण एवं दीप प्रज्जवलित कर संत जी की आरती, भजन कीर्तन जिये सांई जिये बाबा हिरदाराम जिये, जेके सांई मथा आहे विश्वास उहो हथ मथे करें एवं राम नाम की धुनी एवं हथप्रसादी वितरण किया गया। तत्पश्चात् स्कूल मंे अध्ययनरत बच्चों को राम लेखन पुस्तिका वितरण की गयी।इस अवसर पर बजरंग सेना समिति ने सभी संतनगरवासीयों एवं देशवासियों को संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी।बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सलाहाकार नानक दादलानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, सचिव रमेश कुमार तोलानी, विष्णु नाथानी, एडवोकेट बृज किशोर सेन, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, नीरज मेहर आदि शामिल थे।

0 Comments:
Post a Comment