AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कॉलेज भोपाल ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक सफलता के लिए सशक्त बनाने हेतु कैम्पस टू करियर सत्र आयोजित किया....
भोपालए 18 सितंबर 2026रू संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल एवं आई आई सी ष्द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय से व्यावसायिक जगत में सफलतापूर्वक प्रवेश के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कैम्पस टू करियररू बिल्डए ब्रांड एंड ब्रेक इन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में करियर निर्माणए व्यक्तिगत ब्रांडिंगए संचार कौशलए रोजगारपरकता एवं व्यावसायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को समकालीन कार्यस्थल की अपेक्षाओं को समझने तथा एक मजबूत व्यावसायिक पहचान विकसित करने के लिए व्यावहारिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।सत्र के प्रारंभ में मुख्य वक्ता अंश क्याल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी वातावरण में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए यह भी आवश्यक है कि वे अपने ज्ञानए कौशलए क्षमताओं एवं व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सीखें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी खूबियों को पहचाननेए आत्मविश्वास विकसित करनेए स्पष्ट करियर लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।सत्र के दौरान विद्यार्थियों को अनस्टॉप प्लेटफॉर्म से भी परिचित कराया गया तथा ऑनलाइन प्रतियोगिताओं एवं अन्य व्यावसायिक अवसरों में भाग लेने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को अपने स्टार्टअप आइडिया के लिए प्रभावी पिच डेक तैयार करने एवं प्रस्तुत करने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ हीए रिज्यूमे तैयार करने तथा संबंधित प्लेटफॉर्म पर अपने कौशल को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी दी गई।प्राचार्य डॉण् डालिमा पारवानी ने कहा कि ष्कैम्पस टू करियरष् केवल महाविद्यालय से नौकरी तक पहुंचने की प्रक्रिया नहीं हैए बल्कि यह अपने ज्ञानए कौशलए व्यक्तित्व एवं क्षमताओं को एक मजबूत व्यावसायिक पहचान में परिवर्तित करने की यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति सजग रहते हुए निरंतर सीखनेए स्वयं को विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।


0 Comments:
Post a Comment