AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी की 120वें अवतरण दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन...
शांति से सुमिरन, शिक्षा से जागरण, सेवा से मानव कल्याण" दिनांक 21 सितंबर 2026, परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी की 120वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में विद्यालय के सद्भावना क्लब द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन आदर्शों , मानवीय मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए शांति, सुमिरन स्वास्थ, शिक्षा, और सेवा के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजन से हुआ। इसके पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों ने संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन, व्यक्तित्व, सेवा-भाव एवं समाज के प्रति उनके योगदान से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए तथा वर्तमान जीवन परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए शांति, सेवा, सदाचार,शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया।इसके पश्चात् शिक्षिका रत्ना पांडे द्वारा संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं समाजसेवा पर प्रकाश डालते हुए उनकी प्रेरणादायक जीवनी प्रस्तुत की गई। शिक्षिका गीता यादव ने भी संत जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।संस्था सचिव श्री घनश्याम बूलचंदानी जी का अभिमत है कि संत हिरदाराम साहिब जी का जीवन मानव सेवा, शांति और सदाचार का प्रेरणास्रोत है। उनकी 120वीं जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से जोड़ते हुए समाज के प्रति सेवा और उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा केवलानी ने अपने उद्बोधन में संत हिरदाराम साहिब जी की पाँच प्रमुख शिक्षाओं—सेवा, सुमिरन, स्वास्थ्य, शांति एवं शिक्षा—के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि इन पाँचों मूल्यों को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए अपने दैनिक जीवन में व्यवहार में उतारना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता करने, ईश्वर का सुमिरन करने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, जीवन में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से स्वयं एवं समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय उपप्राचार्या श्रीमती दिव्या कृपलानी का अभिमत है कि संत साहिब सद्भाव और मानव सेवा के सच्चे पथ प्रदर्शक रहे हैं। हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा के पथ पर चलने का चलने का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री घनश्याम बूलचंदानी, प्राचार्या श्रीमती रेखा केवलानी, उपप्राचार्या श्रीमती दिव्या कृपलानी, कोऑर्डिनेटर, समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।प्राचार्या श्रीमती रेखा केवलानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सद्भावना क्लब, संगीत विभाग, आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग, उपप्राचार्या, कोऑर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से कृष्णा फुलवानी, एलुमनाई को कार्यक्रम की सुंदर एवं प्रभावशाली वीडियो शूटिंग के लिए धन्यवाद एवं प्रशंसा व्यक्त की।कार्यक्रम के अंत में संत हिरदाराम साहिब जी की पाँच प्रमुख शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सभी से विशेष निवेदन किया गया कि संत जी के अवतरण दिवस पर संध्या 7:00 बजे अपने घरों एवं संस्थानों में पाँच दीप प्रज्ज्वलित करें जो क्रमशः सेवा, सुमिरन, शांति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रतीक होंगे।यह विशेष प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही तथा सभी को संत हिरदाराम साहिब जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश देकर संपन्न हुई।

0 Comments:
Post a Comment