728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में संतजी के 120वें अवतरण दिवस पर उनके सेवाकार्यो को याद किया गया एवं उनके बताए हुए

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में संतजी के 120वें अवतरण दिवस पर उनके सेवाकार्यो को याद किया गया एवं उनके बताए हुए

 दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 21.09.2026 को मानवता के अग्रदूत कर्मयोगी परम तेजस्वी युगपुरूष ब्रह्मलीन परमहंत संत हिरदाराम साहिब जी के 120वें अवतरण दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभांरम्भ संस्था के अध्यक्ष  सुषील वासवानी, सचिव  बसंत चेलानी, उपाध्यक्ष 


सुरेष राजपाल, कोषाध्यक्ष  चन्दर नागदेव, लेखा परीक्षक  पुरूषोत्तम टिलवानी, कर्नल  नारायण पारवानी,  कन्हैयालाल मोटवानी, द्वारा संतजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलनकर किया गया। सर्वप्रथम संस्था के सचिव  बसंत चेलानी ने स्वामी हिरदाराम साहिब जी के चरणों में नमन करते हुए एवं आए हुए अतिथियों का परिचय देते हुए एवं स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की आधार षिला जो है वह संतजी ने ही रखी थी पहले यहां कुछ भी नही था लेकिन जैसे ही संतजी के चरण यहां पर पड़े तो इतना बड़ा विद्यालय बन गया

। संतजी के आषीर्वाद से ही हम सब सम्पन्न है और हमारा विद्यालय भी निरंतर आगे बड़ा है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी ने संतजी के श्री चरणों में पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम यहाँ संत षिरोमणी स्वामी हिरदाराम साहिब जी का 120वां अवतरण दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए है उन्होंने बताया कि संत जी ‘‘मानव सेवा ही माधव सेवा है’’ में विष्वास रखते थे यदि हम भी उनके वचनों के अनुसार अपने जीवन को चालाएंगे तो और मानव सेवा में अपने जीवन को लगाएंगे तो अवष्य ही हमारे जीवन में भी परिवर्तन होगा। कार्यक्रम में उपस्थित कर्नल  नारायण पारवानी ने संतजी के श्री चरणों में नमन करते हुए कहा कि संत जी की आयु 100 वर्ष थी, वे 100 वर्ष की आयु में भी स्वस्थ रहते थे जिसका कारण उनका सादा जीवन और अनुषासन में रहना था इसके साथ वे जल्दी सो जाते थे एवं सुबह भी ब्रम्ह मुर्हत में उठ जाते थे। संस्था के उपाध्यक्ष  सुरेष राजपाल ने सभी को संत जी के 120वें अवतरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सबके बहुत ही धन भाग्य है कि हम सबने संतजी के नेतृत्व में सेवा की एवं उनका अषीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के लेखापरीक्षक  पुरूषोत्तम टिलवानी ने संतजी के श्री चरणों में नमन करते हुए एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत जी सेवा और सिमरन को महत्व देते थे आप भी अच्छी षिक्षा ग्रहण करके बड़े होकर अपने-अपने क्षेत्र में सेवा कार्य अवष्य करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  आर.के. मिश्रा, मोन्टेसरी इन्चार्ज  प्रियांषी आडवानी, समस्त षिक्षक-षिक्षकाएँ एवं विद्यार्थियों ने संत जी के श्री चरणों में नमन करते हुए संत जी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित 

की। 

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में संतजी के 120वें अवतरण दिवस पर उनके सेवाकार्यो को याद किया गया एवं उनके बताए हुए Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com