728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- एआई से स्मार्ट पढ़ाई, स्मार्ट काम और सुरक्षित डिजिटल भविष्य

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- एआई से स्मार्ट पढ़ाई, स्मार्ट काम और सुरक्षित डिजिटल भविष्य

साधु वासवानी (स्वषासी) महाविद्यालय में अतिथि व्याख्यान-विद्यार्थियों को आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस के रचनात्मक एवं सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी आधुनिक तकनीकी युग में आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता और संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देष्य से साधु वासवानी (स्वषासी) महाविद्यालय, बैरागढ़, भोपाल में रसायन शास्त्र एवं कम्प्यूटर सांइस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में शासकीय एम.एल.बी. गर्ल्स पी.जी. (स्वषासी) कॉलेज, भोपाल के कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक  विवेक भारद्वाज द्वारा “आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस इन हायर एजुकेषन एंड एवरीडे लाईफरू विषय स्मार्ट लर्निंग, स्मार्ट वर्किंग एंड सेफ डिजिटल फ्यूचर“ पर व्याख्यान दिया। भारद्वाज ने कहा कि आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह षिक्षा, रोजगार,संचार और दैनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्किंग के माध्यम से अध्ययन को अधिक प्रभावी बनाने तथा स्मार्ट वर्किंग के जरिए कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने में एआई की भूमिका समझाई। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि एआई आधारित टूल्स का उपयोग अध्ययन सामग्री तैयार करने, जानकारी प्राप्त करने, विषयों को समझने और रचनात्मक कार्यो में किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगाह किया कि तकनीक के उपयोग के साथ डिजिटल सुरक्षा, साइबर जागरूकता, व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार को प्राथमिकता देना आवष्यक है।व्याख्यान में ‘‘सुरक्षित डिजिटल भविष्य’’ की अवधारणा पर विषेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को एआई के अंधानुकरण के बजाय उसके विवेकपूर्ण, नैतिक, रचनात्मक और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एआई से संबंधित विभिन्न प्रष्न पूछे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य विंद्यार्थियों को तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करना तथा उन्हें आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस के अवसरों और जिम्मेदार उपयोग से अवगत कराना रहा। व्याख्यान ने विद्यार्थियों में नई तकनीकों को सीखने और उनका सकारात्मक उपयोग करने के प्रति उत्साह उत्पन्न किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग की प्राध्यापक डा0 सुप्रिया दास द्वारा किया गया । प्राचार्य डॉ.ए.के. सिंह द्वारा कार्यक्रम के वक्ता श्री विवेक भारद्वाज का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया । इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं व्याख्यान से लाभांवित हुए। कार्यक्रम के अंत में कम्प्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. हिना आसवानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

      


   

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- एआई से स्मार्ट पढ़ाई, स्मार्ट काम और सुरक्षित डिजिटल भविष्य Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com