AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- हिन्दू धर्म को मजबूत करने के लिए हर मंगलवार को किया जाएगा हनुमान चालीसा
संत नगर - बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हमें हिन्दू धर्म को मजबूत बनाना है इसलिए हर मंगलवार को मॉं काली मंदिर हलालपुर में रात्रि 7ः30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान महाराज जी की आरती की जाएगी।स मिति के अध्यक्ष देवानी ने बताया कि हिन्दू धर्म वेदो पर आधारित धर्म है। वेदो से ही स्मृति और पुराणों की उत्पति हुई है। वेदों के सार को उपनिषद और उपनिषदो के सार को गीता कहते है। रामायण और महाभारत इतिहास ग्रन्थ है। उपरोक्त ग्रन्थों में जीवन, परिवार और समाज को बेहतर बनाने के लिए कई सूत्र दिये गये है। हिन्दू धर्म के संबंध में अच्छे से जानना है तो सभी उपनिषद पढे उससे सब समझ आ जाएगा कि ईश्वर, सृष्टि, आत्मा और जीवन का रहस्य क्या है। धर्म, सत्य और जीवन का सत्य ग्रन्थों में छुपा हुआ है।
बजरंग सेना समिति ने हाथ जेाडकर सभी भाईयों बहनों से प्रार्थना की है कि प्रत्येक मंगलवार को अपने बच्चों को भी मंदिर मंे आरती के लिए अपने साथ ले जाए।
कमलेश देवानी
7470822287
0 Comments:
Post a Comment