728x90 AdSpace

Latest News

भिंड: गोहद सब जेल से पॉक्सो एक्ट का कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...

bhardwajjageswsr
M.62631 46277
मध्य प्रदेश 
भिंड: गोहद सब जेल से पॉक्सो एक्ट का कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
पूरी खबर मूकबीर की सूचना पर भिंड जिले की गोहद सब जेल से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पॉक्सो एक्ट के तहत बंद कैदी अनिल गोयल जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को चकमा देकर फरार हो गया, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, जेल परिसर में मेस बैरिक के पास नई बैरिक का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही बांस-बल्ली और बांस की सीढ़ी (चेली) का फायदा उठाकर कैदी ने फरार होने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि जिस दिन निर्माण कार्य नहीं हो रहा था, उसी का लाभ उठाते हुए उसने बांस-बल्ली को मेस बैरिक से सेक्टर वॉल तक लगाया और उस पर चढ़ गया।

इसके बाद कैदी ने बांस की सीढ़ी की मदद से जेल की बाउंड्री वॉल पार की और दूसरी ओर कूदकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और कैदी की तलाश शुरू कर दी गई। अनिल गोयल को 27 नवंबर 2025 को पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल भेजा गया था। उस पर मौ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है, जिसके संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी।घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक विदित सिरवैया मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें सक्रिय 
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भिंड: गोहद सब जेल से पॉक्सो एक्ट का कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com