AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- संत हिरदाराम नगर में युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित....
संत हिरदाराम नगर स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर हॉल में युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष राहुल मण्डलोई के नेतृत्व मेंआयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रुपेश सिंह भदोरिया, जिला प्रभारी अपूर्व जैन एवं रोहित राजोरिया सोहन मेवाड़ा उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने तथा संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह,आकाश जागीरदार रिजवान खान, आकाश भीम,राहुल राजपूत, सचिन इंदौरिया ,अंकित नागर, आर्यन, संदीप मारन, लक्की सुजल कामले सुमित परिहार, विकी मीणा, आदि उपस्थित थे


0 Comments:
Post a Comment