MANISH SHARMA MO-8720819291
संत हिरदाराम नगर :- जिला बदर बदमाश सोहिल उर्फ बच्चा को गांधीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार...
शहरी क्षेत्र भोपाल मे श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह एंव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बदमाशो के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन मे श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री आर्दश कांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री संजीव कुमार पाठक, श्री सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा भोपाल श्री अक्षय चौधरी के द्वारा मार्गदर्शन मे थाना गांधीनगर की टीम द्वारा जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर उल्लंगन करने की कार्यवाही की गई है ।//घटना का विवरण एवं की गई कार्यवाही//
मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना गांधीनगर का सूचीबद्ध गुण्डा सोहिल उर्फ बच्चा जो वर्तमान मे जिला बदर है जो भोपाल आया हुआ है जो विदिशा बायपास के एक ढाबे पर बैठा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी महोदय द्वारा कार्यवाही हेतु टीम रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा विदिशा बायपास के पास ढाबो को चेक किया इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे मे संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोहेल उर्फ बच्चा पिता कादर खान उम्र 31 साल निवासी सिराज पत्ती के घर के पास शासकीय हाई स्कूल के पीछे गांधीनगर भोपाल का होना बताया जो श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल के आदेश क्रमांक पु./आयु./जि.ब./78/ई/2025 दिनांक 15.10.2025 के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंतर्गत जिला बदर का 01 वर्ष के लिये जिला भोपाल एंव उससे लगे विदिशा,सीहोर,रायसेन,नर्मदापुरम कि राजस्व सीमाओ से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था जिससे घटना स्थल पर उपस्थित होने के संबंध मे कारण पूछा गया तो कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाया एंव किसी प्रकार की अनुमति के बिना ही भोपाल आना बताया आरोपी का बिना किसी वैध अनुमति के उक्त कृत्य 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत दण्डनीय पाया जाने से सोहेल उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया । आरोपी सोहेल उर्फ बच्चा आदतन अपराधी है जिसके पूर्व मे भी 14 से अधिक अपराध थाना गांधीनगर मे पंजीबद्ध है आपराधिक रिकार्ड निम्नानुसार है – गिरफ्तार आरोपी – सोहेल उर्फ बच्चा पिता कादर खान उम्र 31 साल निवासी सिराज पत्ती के घर के पास शासकीय हाई स्कूल के पीछे गांधीनगर भोपाल
आरोपी का आपराधिक विवरण
क्र.थाना अप.क्र.धारा 1 गांधीनगर 261/2020,380,457 भादवि 2 गांधीनगर 99/2020,379,511 भादवि 3 गांधीनगर 304/2020,379 भादवि 4 गांधीनगर 341/2020,380,457 भादवि 5 गांधीनगर 62/2022,294,324 भादवि 6 गांधीनगर 170/2022,401 भादवि 7 गांधीनगर 278/2022,379 भादवि 8 गांधीनगर 193/2023,34 म.प्र.आबकारी अधिनियम 9 गांधीनगर 30/2024,25 आयुध अधिनियम,294,324,326 भादवि 10 गांधीनगर 341/2025,25 आयुध अधिनियम, 115(2),119(1),296 बीएनएस 11 गांधीनगर 347/2025,25 आयुध अधिनियम 12 गांधीनगर 169/2026,296(b),3(5),324(4),351(3) बीएनएस 13 गांधीनगर 275/2026,14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990,14 गांधीनगर 276/2026,296(b),3(5),333,351(3),74 बीएनएस सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी विजेन्द्र मर्सकोले, उनि अयाज चांदा,सउनि रमाकांत पाण्डेय, प्रआर 1408 मोहन श्रेष्ठ, प्रआर.304 अशोक प्रजापति, प्रआर.277 अभिषेक सिंह (सायबर सेल), आरक्षक 4330 पंकज बैरागी, आर.2912 युवराज सिंह, आर.3795 भगवान सिंह मीणा, महिला आरक्षक 4013 पूनम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।

0 Comments:
Post a Comment