728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- पुलिस और पत्रकार का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है देखिए पूरी खबर....

भोपाल :- पुलिस और पत्रकार का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है देखिए पूरी खबर....

पुलिस के वीडियो आपने सोशल मीडिया पर बहुत देखे होंगे... लेकिन भोपाल से पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है,….जिसने लोगों का दिल जीत लिया …दरअसल, देवेंद्र सक्सेना नाम के एक व्यक्ति अपनी समस्या को …. पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आवेदन देने पहुंचे थे।… लेकिन इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।…. कुछ ही पलों में वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े…. वहां मौजूद एशियन न्यूज के वीडियो जनर्लिस्ट सलमान खान ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचित किया और पुलिसकर्मियों ने बिना एक सेकंड गंवाए स्थिति को संभाला …. आरक्षक मुकेश साहू और रंजीत रघुवंशी ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया…. इस दौरान सलमान उनका सहयोग करते रहे... करीब पांच मिनट तक लगातार प्रयास जारी रहा और आखिरकार उनकी सांसें वापस लौट आईं।…इसके बाद उन्हे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया..., जहां उनका इलाज जारी है... इस पूरी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है,… बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ आगे आती है। और एशियन न्यूज भी सदैव इस तरह की खबरो की पहल करता है.....

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- पुलिस और पत्रकार का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है देखिए पूरी खबर.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com