728x90 AdSpace

Latest News

सीहोर :- मां के दरबार में चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात...

सुनील शर्मा सीहोर 9893635484

सीहोर :- मां के दरबार में चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात...

सीहोर के प्रसिद्ध करोली माता मंदिर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने माता के दरबार को निशाना बनाया। रविवार रात एक शातिर चोर मंदिर के गर्भगृह में दाखिल हुआ। उसने पहले कटर से दानपेटी को काटने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वह पूरी दानपेटी ही उठाकर फरार हो गया।सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित ईंट भट्ठों के पास कटी हुई खाली दानपेटी बरामद हुई। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। फिलहाल, मंडी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सीहोर :- मां के दरबार में चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com