728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- श्रीमद्भागवत कथा मे हम राम को तो मानते हैं, लेकिन राम के बताए धर्म और आदर्शों को नहीं मानते – कुणाल चौधरी

AJAY CHOUKS

EY M 9893323269 

भोपाल :- श्रीमद्भागवत कथा मे हम राम को तो मानते हैं, लेकिन राम के बताए धर्म और आदर्शों को नहीं मानते – कुणाल चौधरी

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर शिव, यशोदा एवं कृष्ण नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति “हम राम को तो मानते हैं, लेकिन राम के बताए धर्म और आदर्शों को नहीं मानते” – कुणाल चौधरी भोपाल। विजय नगर, लालघाटी स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पंचम दिवस पर भक्ति, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा प्रारंभ होने से पूर्व शिव, यशोदा एवं कृष्ण के मनोहारी नृत्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इसके पश्चात कान्हा का नेग एवं “राधिका गोरी से” की दिव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कथा में उपस्थित होकर कहा कि आज हम भगवान श्रीराम को तो मानते हैं, लेकिन उनके बताए धर्म, आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में उतारना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं। समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम नाथानी ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संत नरेश परदासानी, दिनेश मेंघानी, पी.के. सक्सेना, कन्हैया लुहाना, विनोद, वैभव, लता कल्याणी, धनवंती, रत्ना, रोशनलाल उतवानी, विनय दयरामानी, विकास सराफ, नीलम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। एमपीसी न्यूज सभी खबरों को स्थान देता है ✅ खबरों के साथ साक्षी भी दर्शाता है.... सोशल मीडिया के साक्षी माननीय अमान्य खबर भेजने वाला उसका जिम्मेदार कहलाता है एम परिवार हर खबर को स्थान देता है खबर छोटी या बड़ी सभी खबरों का सम्मान करता है किसी भी न्यूज़ पर भेदभाव नहीं होता जन समस्या उठाने में एचटीसी की परिवार हमेशा सबसे आगे रहेगा....

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- श्रीमद्भागवत कथा मे हम राम को तो मानते हैं, लेकिन राम के बताए धर्म और आदर्शों को नहीं मानते – कुणाल चौधरी Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com