728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन : एआई टूल्स के प्रभावी प्रयोग पर विशेष कार्यशाला...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन : एआई टूल्स के प्रभावी प्रयोग पर विशेष कार्यशाला...

शहीद हेमू कलानी एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए ' शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टूल्स का प्रभावी प्रयोग ' विषय पर एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मधुबन पब्लिकेशन्स के सहयोग से संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी संसाधनों से परिचित कराना तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और परिणामोन्मुखी बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोसायटी के सचिव घनश्याम बूलचंदानी एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विषय-विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षा में तकनीकी नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यशाला की मुख्य वक्ता एवं विषय-विशेषज्ञ कीर्ति तोलानी ने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में एआई टूल्स की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न एआई प्लेटफॉर्म्स का लाइव प्रदर्शन करते हुए बताया कि शिक्षक किस प्रकार पाठ योजना निर्माण, प्रश्नपत्र निर्माण, मूल्यांकन तथा शिक्षण सामग्री तैयार करने में इन तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं

।इसी क्रम में विषय-विशेषज्ञ चाँदनी श्रीमाल ने ' टीचिंग स्मार्टर विद ए.आई ' विषय पर प्रेरणादायी सत्र का संचालन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उद्देश्य शिक्षकों का स्थान लेना नहीं, बल्कि उनकी दक्षता और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। एआई की सहायता से शिक्षक कम समय में अधिक गुणवत्तापूर्ण सामग्री तैयार कर सकते हैं तथा विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत एवं आकर्षक शिक्षण अनुभव विकसित कर सकते हैं।कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को विभिन्न एआई आधारित अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों और अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने तकनीक के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के नवीन उपायों को समझा और अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला में सोसायटी द्वारा संचालित मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल, नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल, विद्यासागर पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन होप इंडिया गर्ल्स स्कूल एवं केवलराम चैनरई पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य ,कॉर्डिनेटर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सोसायटी की ओर से शिक्षिका मरियम रईस द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर श्रीमती रीटा आहूजा द्वारा किया गया ।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन : एआई टूल्स के प्रभावी प्रयोग पर विशेष कार्यशाला... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com