728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- पूज्य सिंधी पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव घोषित कल 10 जून 2026 से होगा नामांकन फार्म का वितरण...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- पूज्य सिंधी पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव घोषित कल 10 जून 2026 से होगा नामांकन फार्म का वितरण...

धर्म प्रकाश मोटवानी एवं आयलदास साधवानी को बनाया गया सहचुनाव अधिकारी..पूज्य सिंधी पंचायत संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल के त्रिवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया दिनांक 10 जून से 12 जून 2026 तक प्रातः 11:00 से दोपहर 1:00 तक नामांकन फॉर्म नवयुवक सभा स्कूल के अस्थाई कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे दिनांक 13 जून एवं 14 जून 2026 को नामांकन फार्म चुनाव अधिकारी को अस्थाई कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे दिनांक 15 जून को प्रत्याशियों की सूची सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी नाम वापसी की अवधि 17 जून दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी एवं 17 जून को ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी तथा आवश्यक होने पर दिनांक 21 जून 2026 को नवयुवक सभा भवन में प्रातः 8 से 2:00 बजे तक वोटिंग करवाई जाएगी तथा उसी दिन चुनाव के तत्काल पश्चात वोटो की गणना की जाएगी एवं परिणाम घोषित किया जाएगा | चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी करने के लिए चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी के साथ  धर्म प्रकाश मोटवानी एवं आयलदास साधवानी सहचुनाव अधिकारी सहयोग के रूप में रहेंगे | इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वालों की भी सूची जल्दी जारी की जाएगी

बसंत चेलानी

चुनाव अधिकारी

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- पूज्य सिंधी पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव घोषित कल 10 जून 2026 से होगा नामांकन फार्म का वितरण... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com