AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- श्रीमद्भागवत कथा सप्तम दिवस मे सुदामा चरित्र एवं भोग के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन...
धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है- पी.सी. शर्मा कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं-प्रवीण सक्सेना भोपाल। विजय नगर, लालघाटी स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन बुधवार को सुदामा चरित्र के भावपूर्ण वर्णन एवं श्रीमद्भागवत महापुराण पर भोग अर्पण के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा में पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं मानव जीवन को दिशा देने वाला दिव्य ग्रंथ है।ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। डीसीसी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है। कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं तथा मन को शांति प्राप्त होती है। कथावाचिका साध्वी मंजरी प्रिया जी ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम एवं आदर्श मित्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति, विनम्रता और श्रद्धा से किया गया समर्पण भगवान को प्रिय होता है। सुदामा चरित्र हमें यह संदेश देता है कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम और भाव के भूखे होते हैं, न कि धन-संपत्ति के। समापन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण को भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में श्रद्धालुओं ने कथा के समापन पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आनंद सबधाणी ने कथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, पंचायत, मंदिर प्रबंधन, दीदियों, महिलाओं, समाजजनों, समिति सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।कथा में विशेष रूप से पार्षद अशोक मारन, अर्जुन वाधवानी, धीरज गोस्वामी, हरचंद गोलानी, विष्णु मारन, इंदरदास मेंघाणी, डॉ. माधव, राधेश्याम नाथानी, शिवम दुबे, बबीता वर्मा, हेमा, वंदना, पूजा, मनोज वर्मा, जितेंद्र सिरोठिया, गोदानी, डॉ. सहगल, बंटी लछवानी, मनन सबधाणी, गीता सचदेव, सरला नागदेव, मोहित पटेल, पंडित उपाध्याय, अदिति, हर्षिता यमुना, निर्मला, रत्ना, तन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


0 Comments:
Post a Comment