728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- लालघाटी स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- लालघाटी स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

 भोपाल की लालघाटी स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैरागढ़ से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।फिलहाल आग और धुआं उठने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- लालघाटी स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com