728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- अमृतवेला ट्रस्ट सेंटर में सिंधी पंचायत प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत.....

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- अमृतवेला ट्रस्ट सेंटर में सिंधी पंचायत प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत.....


भोपाल। अमृतवेला ट्रस्ट सेंटर, भोपाल में सिंधी समाज के सम्माननीय पंचायत प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं पंचायत पदाधिकारियों ने केंद्र का भ्रमण कर वहाँ संचालित सेवा, सत्संग,


सिमरन तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल में माधु चंदवानी, शेरू रिजवानी, किशोर साधवानी, भारत असवानी, पुरुषोत्तम हरचंदानी, हीरो हिंदू, राजकुमार वाधवानी प्रभुदास मूलचंदानी मधु घनश्यानी नानक ददलानी प्रकाश मीणा रवि लालवानी सहित संपूर्ण पंचायत पैनल उपस्थित रहा।

अमृतवेला ट्रस्ट परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर केंद्र में चल रही आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों, सेवा कार्यों तथा समाज को जोड़ने के प्रयासों की जानकारी साझा की गई। पंचायत के सम्माननीय सदस्यों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यों के निरंतर विस्तार हेतु शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के अंत में अमृतवेला ट्रस्ट परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में प्रेम, सेवा, एकता एवं सद्भाव की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। अमृतवेला ट्रस्ट परिवार, भोपाल

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- अमृतवेला ट्रस्ट सेंटर में सिंधी पंचायत प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com