AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- झूलेलाल कल्याण मंडल द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई....
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत नगर में झूलेलाल कल्याण मंडल द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ पूरा संत नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली में झूलेलाल कल्याण मंडल के प्रमुख राजकुमार वाधवानी, राम पारदासनी, हीरो हिंदू अध्यक्ष एवं हीरो फैन्स क्लब से चंदू असवानी, कमल खत्री, प्रभुदास मूलचंदानी, नानक ददलानी, मधु घनश्यानी, प्रकाश मीणा, राजकुमार ददवानी और रवि लालवानी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

0 Comments:
Post a Comment