728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन....

मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में आज शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता निखिल मिश्रा, एमपावर, आदित्य बिरला ग्रुप एवं आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट से संबद्ध, रहे। सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों से सकारात्मक एवं संतुलित ढंग से निपटने के लिए आवश्यक समझ और क्षमताएँ विकसित करना था। निखिल मिश्रा ने मानसिक स्वास्थ्य के तीन प्रमुख आयामों—विचार (Thoughts), भावनाएँ (Emotions) और व्यवहार (Behaviour)—

पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति की स्वयं को पहचानने, परिस्थितियों का सामना करने, तनाव को प्रबंधित करने, असफलताओं से सीखने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने की क्षमता से भी जुड़ा है।सत्र के दौरान सकारात्मक एवं नकारात्मक तनाव, क्रोध प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन तथा Emotional Multitasking जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। उन्होंने शिक्षकों को अपनी भावनाओं और विचारों को पहचानने, तनाव के संकेतों को समझने तथा कठिन

परिस्थितियों में संतुलित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या रेखा केवलानी का अभिमत है  कि मानसिक स्वास्थ्य आज की शैक्षिक व्यवस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष है। ऐसे जागरूकता सत्र शिक्षकों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, जिससे वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा पाते हैं। विद्यालय उपप्राचार्या दिव्या कृपलानी का अभिमत है कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे जागरूकता पूर्ण सत्र हमें तनाव को समझने, भावनाओं को नियंत्रित करने और चुनौतियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर संवाद एवं सहयोग लेने के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने सत्र को उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताया।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com