AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- 1100 मीटर लम्बी चुनरी नर्मदापुरम बुधनी घाट पर पूजा अर्चना करके नर्मदा मैया को सप्रेंम भेंट करेंगे।
संत नगर नुक्कड़ वाली माता मंदिर के आशीर्वाद से 17.02.2026 दिन मंगलवार सुबह 8.00 बजे विद्वान ब्राहम्णों द्वारा 1100 मीटर लम्बी चुनरी नर्मदापुरम बुधनी घाट पर पूजा अर्चना करके नर्मदा मैया को सप्रेंम भेंट करेंगे। पूजा अर्चना के बाद भण्डारा, आरती एवं रामचरित मानस का पाठ किया जायेगा एवंदिनांक 19.02.2026 दिन गुरूवार शाम 4.00 बजे से शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल चल समारोह सैनिक कालोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर से शुभारंभ करके संत नगर के प्रमुख मार्गो द्वारा निकालकर बैरागढ़ बस स्टेण्ड पर चल समारोह का विश्राम किया जायेगा। इसी संदर्भ में लेकर प्रेस वार्ता मोगनीज होटल में आयोजित की गई एवं पत्रकार बंधुओं को आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुये विश्व हिन्दु परिषद के वरिष्ठ नेता विशाल पुरोहित, आचार्य पंडित रवि पटेरिया, हिन्दू फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिन्दू, विश्व हिन्दु परिषद के जिला सह मंत्री जीतू कटारिया, रामजी ठाकुर आदि ।


0 Comments:
Post a Comment