AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन द्वारा एसबीआई के स्थानीय प्रधान कार्यालय में दृष्टि जांच एवं नेत्र रोग परामर्श शिविर आयोजित
षिविर में कुल 205 लोगों ने करवाई नेत्र जांच सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा आज भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय में दृष्टि जांच एवं नेत्र रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के चीफ जनरल मैनेजर प्रवास कुमार सुबुधि, जनरल मैनेजर ओमकार नाथ चौधरी, मनोज कुमार, एसडीओ मनीष मथपाल, सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सचिव हीरो ज्ञानचंदानी एवं ट्रस्टी राजकुमार मूलचंदानी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस जांच शिविरमें कुल 204 एसबीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आंखों तथा चश्मे के नंबर की जांच की गई। जिसमें से 150 को दृष्टिदोष, 12 लोगों को मोतियाबिंद की षिकायत पाई गई और 162 को निःषुल्क आई ड्रॉप्स प्रदान किए गए तथा 19 लोगों को विस्तृत नेत्र परीक्षण हेतु सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय आने की सलाह दी गई। चीफ जनरल मैनेजर प्रवास कुमार सुबुधि ने स्वयं भी इस जांच शिविर में अपनी आंखों एवं चश्मे के नंबर की जांच करवाई और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा नेत्र रोगियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की सराहना की। सचिव हीरो ज्ञानचंदानी ने एसबीआई के सी.जी.एम को जानकारी दी कि सेवा सदन शीघ्र ही एयरपोर्ट रोड स्थित अपने नए भवन में स्थानांतरित होने जा रहा है, जिससे भोपाल एवं आसपास के 10 जिलों की 1.89 करोड़ आबादी को बेहतर नेत्र सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा सदन के डायरेक्टर श्री कुशल धर्मानी ने किया। इस अवसर पर सीनियर ऑप्थल्मोलॉजिस्ट डॉ. भारती सोनी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर अनुशा तिवारी पाठक, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट अजय सिंह सहित अन्य स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


0 Comments:
Post a Comment