728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- 17 वर्षीय छात्र पर कार सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है...

संत हिरदाराम नगर :- 17 वर्षीय छात्र पर कार सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है...

भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है थाना परिसर से महज कुछ ही दूरी पर जैन मंदिर रोड और बस स्टैंड रोड इलाके में 17 वर्षीय छात्र पर कार सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है, बैरागढ़ पुलिस ने तीन युवकों को रियासत में लिया है उनसे पूछताछ कर रही है लोकेश ने बताया कि वह कक्षा 11वीं का छात्र है और उसके पिता की एसबीआई बैंक के सामने बस स्टैंड रोड पर “यूवी बैग सेंटर” नाम से दुकान है। घटना की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की कार में सवार तीन से चार युवक दुकान के काउंटर के पास आकर शराब पीने लगे। लोकेश ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने उसे थप्पड़ मारा और अन्य युवक भी मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी चाकू लेकर आया और लोकेश पर हमला कर दिया पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को रियासत लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई घटनास्थल से चारों आरोपियों का जुलूस भी निकल गया....


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- 17 वर्षीय छात्र पर कार सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com