728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- भोपाल में पुरुष मानसिक स्वास्थ्य पर हाउसफुल सत्र, 70 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- भोपाल में पुरुष मानसिक स्वास्थ्य पर हाउसफुल सत्र, 70 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी.....

भोपाल। लालघाटी स्थित दिल्ली सिक्स्थ अलार्प स्क्वायर, भोपाल में पुरुष मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक प्रभावशाली एवं संवादात्मक सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति रही और सभागार पूर्णतः

भरा रहा।सत्र का संचालन Personality Doctor की संस्थापक एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट प्रोफेशनल ईना छाबड़िया द्वारा किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय था
“अपनी भावनाओं को व्यक्त करना कठिन क्यों लगता है: पुरुषों की भावनात्मक संरचना को समझना।
सत्र में पुरुषों की भावनात्मक चुप्पी के मनोवैज्ञानिक कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से 7 से 13 वर्ष की आयु के दौरान भावनात्मक मार्गदर्शन की कमी, उपलब्धि-आधारित पहचान का विकास तथा दबाव की स्थिति में ‘विथड्रॉअल’ (Cave Mode) की प्रवृत्ति को विस्तार से समझाया गया।

( कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु )

1.भावनात्मक कंडीशनिंग की समझ: बचपन से विकसित हुई चुप्पी और “मजबूत बने रहने” की सामाजिक अपेक्षाएँ।

2.केव’ कॉन्सेप्ट: तनाव की स्थिति में पुरुषों का समाधान-केन्द्रित एवं एकांत व्यवहार।

3.मास्क ऑफ मैस्कुलिनिटी: The Mask of Masculinity (लेखक: Lewis Howes) के संदर्भ में पुरुषों द्वारा अपनाए जाने वाले व्यवहारिक मुखौटे — स्टोइक, अल्फा, जोकर आदि।

4.प्रेशर गेज गतिविधि: कार्य, परिवार, आर्थिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं का आत्म-मूल्यांकन।

5.अस्वीकृति (Rejection) प्रबंधन: नकारात्मक सोच को संतुलित दृष्टिकोण में बदलने की व्यावहारिक तकनीकें।

6.लेखन एवं सहभागिता गतिविधियाँ: प्रतिभागियों ने जर्नल लेखन, संवाद अभ्यास एवं समूह चर्चा में सक्रिय भागीदारी की।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने पुरुष मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, भावनात्मक संवाद को सशक्त करने तथा स्वस्थ coping mechanisms विकसित करने से संबंधित प्रश्न पूछे। पूरे कार्यक्रम में सहभागिता उत्साहपूर्ण और गंभीर रही।पने संबोधन में एना छाबरिया ने कहा - सच्ची ताकत भावनाओं को दबाने में नहीं, उन्हें समझने और स्वीकार करने में है। कार्यक्रम की सफलता और प्रतिभागियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में ऐसे और सत्र आयोजित किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

आयोजक एवं संचालक:

Personality Doctor – ईना छाबड़िया

लर्निंग एंड डेवलपमेंट प्रोफेशनल | कॉर्पोरेट ट्रेनर | मेंटल हेल्थ कोच स्थान: दिल्ली सिक्स्थ अलार्प स्क्वायर, लालघाटी, भोपाल उपस्थिति: 70+ प्रतिभागी

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- भोपाल में पुरुष मानसिक स्वास्थ्य पर हाउसफुल सत्र, 70 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com