728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- बैरागढ़ सिविल अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग उद्घाटन के इंतजार में......

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- बैरागढ़ सिविल अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग उद्घाटन के इंतजार में......

बैरागढ़ सिविल अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग उद्घाटन के इंतजार में खड़ी है। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में इस भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो 2022 में पूर्ण हुआ और 2024 में पूरी तरह तैयार होकर खड़ा है। बावजूद इसके, करीब एक साल बीत जाने के बाद भी भवन का लोकार्पण नहीं हो सका है

।इस पूरे मामले में बैरागढ़ सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन ज्योति कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया नई बिल्डिंग शुरू होने से मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। भवन में हाईटेक मशीनें, नई तकनीक से लैस उपकरण, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और बेहतर इलाज की व्यवस्था जल्द ही नई बिल्डिंग शुरू कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पुराने सिविल अस्पताल में हम अच्छी सुविधा मरीजों को अभी दे रहे हैं......

इस पूरे मामले :- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर क्या है कहना जानकारी देते हुए बताया कि नई बिल्डिंग को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फायर एनओसी और इलेक्ट्रिक ऑडिट एनओसी लिया जाना अभी बाकी है। इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रिक रिपेयर और फायर सेफ्टी मशीनरी लगाने का काम शेष है। सभी आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद आगामी 15 दिनों में अनुमति मिलने की संभावना है। संबंधित विभागों की टीम निरीक्षण के लिए आएगी, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही नई बिल्डिंग शुरू कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- बैरागढ़ सिविल अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग उद्घाटन के इंतजार में...... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com