AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ‘फ्यूचर रेडी करियर्स’ पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन...
संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (SHIM), भोपाल में “फ्यूचर रेडी करियर्स: मार्केटिंग, फाइनेंस एवं एचआर में उभरते रुझान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में श्वेता कटारिया, एचआर कंसल्टेंट, ट्रेनर एवं लाइफ कोच, तथा तेजस्वी खत्री, चेयर – लर्निंग, YI ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की।सत्र की शुरुआत एक रोचक गतिविधि के साथ की गई, जिससे छात्राओं में सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। विशेषज्ञों ने मार्केटिंग, फाइनेंस और मानव संसाधन के क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों, प्रमुख जॉब प्रोफाइल्सऔर आवश्यक कौशलों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, मैनेजमेंट छात्राओं को करियर निर्माण के सुझाव देते हुए कम्युनिकेशन, नेतृत्व, अनुकूलन क्षमता और समस्या समाधान जैसे सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।इस सत्र में संस्थान की ऍम. बी. ऐ एवं बी. बी. ऐ की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्राओं ने करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक दृष्टिकोण से समाधान प्रस्तुत किया। यह सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं फ्यूचर रेडी करियर की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।इस प्रभावशाली सत्र के आयोजन के लिए संस्थान के प्रबंध निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, ग्रुप एडवाइजर पी.एस. राठौर और निदेशक डॉ. आशीष ठाकुर ने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की सराहना की।



0 Comments:
Post a Comment