728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन स्कूल का वार्षिक उत्सव द शाइनिंग स्टार संपन्न

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन स्कूल का वार्षिक उत्सव द शाइनिंग स्टार संपन्न 

संत नगर की अग्रणी संस्था लाइफ लाइन स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता मधु लालवानी ने की विशिष्टतम अतिथि कमलेश रायचंदानी ओर विशेष

अतिथि मनीष दरयानी , ओर लायन टी एस बावल उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत मा सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई सभी अतिथियों का स्वागत शॉल, माला और स्मृति चिन्ह से हुआ।बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी जिसको अतिथियों ने सराहा जिसमें भूमरो भूमरो, राजस्थानी डांस, पंजाबी, सिन्धी डांस के अलावा मोबाइल से नुकसान पर नाटक , दिल है छोटा सा, धुरंधर, आदि गानों पर परफॉर्म किया।

वर्ष भर में जो गतिविधियां बल दिवस वार्षिक खेलकूद कृष्ण बनो पतंग सजाओ दीपक सजाओ फायर लेस कुकिंग राखी बनाओ प्रतियोगिता में अवाल आए विद्यार्थियों को अवार्ड अतिथियों ने बच्चों को दिए ।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्कूल की भुरी भुरी प्रशंसा की।यहां पर बेस्ट टीचर का अवॉर्ड भावना चांदनानी को मिला। आज यहां पर स्कूल के वार्षिक प्रोग्राम के कैलेंडर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया प्रोग्राम में योगिता वाधवानी, लोकमान्य कुशवाह ,हीरो हिन्दू,, रवि उदवाणी, नानक ददलानी, महेश खटवानी , समर्थ रायचंदानी mr चौहान जी , हरीश लालवानी, जॉनी मूलचंदानी लोकेश वाधवानी कन्हैया प्रियाणी lokesh वाधवानी Mr घनश्यानी उपस्थित थे। प्रोग्राम में स्वागत भाषण किरण वाधवानी ने दिया , संचालन गुंजन और प्रियंका ने किया आभार नैन वाधवानी ने किया

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन स्कूल का वार्षिक उत्सव द शाइनिंग स्टार संपन्न Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com