728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैरागढ़ स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर से विशाल चल समारोह की शुरुआत हुई...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैरागढ़ स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर से विशाल चल समारोह की शुरुआत हुई...

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मध्य भारत के तत्वावधान में आयोजित इस चल समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैरागढ़ स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर से विशाल चल समारोह की शुरुआत हुई। भगवा ध्वजों और शिवाजी महाराज के जयकारों के बीच यात्रा चंचल चौराहा होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह मंच सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-ताशों और डीजे पर बाबा महाकाल की धुनों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। संत हिरदाराम नगर और संत सदा राम नगर क्षेत्र भगवा रंग में रंगे नजर आए। हजारों की संख्या में युवा और श्रद्धालु इस चल समारोह में शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारे गूंजते रहे।

शोभायात्रा का समापन बैरागढ़ बस स्टैंड पर हुआ। सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।आयोजक – विशाल पुरोहित छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी के आदर्श हैं। उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई है।”

 राम बंसल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपायु वाओं में काफी उत्साह है। हजारों की संख्या में लोग स्वतः शामिल हुए हैं। हमारा उद्देश्य शिवाजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।”

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैरागढ़ स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर से विशाल चल समारोह की शुरुआत हुई... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com