AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- SHIM में जारो एजुकेशन का कैंपस ड्राइव, 14.56 लाख तक का पैकेज....
संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (SHIM) में 23 फरवरी 2026 को जारो एजुकेशन (Jaro Education) द्वारा MBA (2024-2026) और इंटीग्रेटेड MBA (2021-2026) बैच के लिए कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया ।
इस ड्राइव में मैनेजमेंट ट्रेनी की प्रोफाइल के लिए 14.56 LPA तक का आकर्षक पैकेज ऑफर किया गया, जिसमें पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गुरुग्राम, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, अहमदाबाद और इंदौर जैसे स्थान शामिल थे।प्रि-प्लेसमेंट टॉक में एचआर लीडरशिप टीम ने करियर विकास, और राष्ट्रीय स्तर के अनुभव के बारे में व्यापक जानकारी साझा की।SHIM के प्रबंधन और नेतृत्व ने संस्थान की प्लेसमेंट ड्राईव पर गर्व व्यक्त किया और T&P Cell के समर्पित प्रयासों की सराहना की, जो industry relation को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं।मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी और डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


0 Comments:
Post a Comment