AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- ट्रैफिक व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा....
बैरागढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा बैरागढ़ में आज कमिश्नर संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बाजार क्षेत्र का दौरा कर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य बाजार की सड़कों, यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों और पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथी बैरागढ़ एसीपी एवं थाना प्रभारी समेत स्टाफ पर पुलिसकर्मी मौजूद है..
पुलिस कमिश्नर ने बैरागढ़ बाजार सहित क्षेत्र में बनी मल्टीलेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया तथा स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने बाजार में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग से हो रही परेशानियों से अवगत कराया।इस दौरान कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक सुधार, अतिक्रमण नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द बेहतर बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके और बाजार क्षेत्र में सुचारू आवागमन बना रहे। इस मौके पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश इसरानी, मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी, समाजसेवी नरेंद्र लालवानी, मूलचंद विधानी, विनोद राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल विद्यानी , व्यापारी संग के अध्यक्ष महासचिव एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे मार्केट चाय बर्तन बाजार हो चाय कपड़ा मार्केट के भी अध्यक्ष उपलब्ध रहे इस समय सभी ने अपनी समस्याओं को बताया और जल्द ही सारी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन मिला है वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अब जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो जाएगा....


0 Comments:
Post a Comment