AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- 28 फरवरी को होगा एआईएमए का भव्य “समन्वयम 2026”का आयोजन....
ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन (एआईएमए) – मध्य प्रदेश चैप्टर का 15वां वार्षिक समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या भोपाल। ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन (एआईएमए) मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा 15वां वार्षिक समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या “समन्वयम 2026” का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे से किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम कैंपियन स्कूल ऑडिटोरियम, ई-7, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में संपन्न होगा।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के मंच आगमन एवं प्रार्थना गीत से होगा। इसके पश्चात एआईएमए मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष जॉली कुरियन स्वागत भाषण देंगे। पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं पुष्प स्वागत के साथ समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।सचिव पी. अनिल नायर द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें वर्ष भर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया जाएगा।इस अवसर पर एआईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोकुलम गोपालन उद्घाटन संबोधन देंगे। साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों — बाबू पणिक्कर, बीनू दिवाकरन, के.आर. मनोज, सजिमोन जोसेफ, उपेंद्र मेनन, जयराज नायर एवं सी. अशोकन — द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। एआईएमए नेशनल कमेटी सदस्य जॉली इलेंथर की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा, जिसे कोषाध्यक्ष अनिल पी. जी. प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर जॉली एलंथूर, नर्मदापुरम (एनईसी सदस्य) एवं डॉ बीना जे. कुरियन (एमा विमेंस कन्वेनर)यूथ विंग संयोजक श्रीमती स्मिता अचारी भी उपस्थित रहेंगे।समारोह में संगीत, नृत्य एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पी. सुनील विशेष रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।एआईएमए मध्य प्रदेश चैप्टर ने सभी सदस्यों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों से इस आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

0 Comments:
Post a Comment