AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- शेर पर सवा शेर भारी राजधानी भोपाल में गांधीनगर पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यों की सूची जारी...
रमेश हिंगोरानी बताया कि गांधीनगर पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यों की धारा 27 के अंतर्गत असिस्टेन्ट रजिस्ट्रार ने की सूची जारी...
रमेश हिंगोरानी संरक्षक एवं शेवकराम लालवानी सलाहकार बने खूबचन्द भागचंदानी अध्यक्ष एवं हरीश सबनानी बने महासचिव पूज्य सिंधी पंचायत गांधीनगर की साधारण सभा की बैठक दिनांक 13.01.2026 को खूबचंद भागचंदानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। दिनांक 18.01.2026 को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर जिसमें हरीश सबनानी- महासचिव, बलराम वाधवानी एवं सुरेश गंगवानी- उपाध्यक्ष, कमलेश ग्वालानी-संयुक्त सचिव, कमल लालवानी- सचिव, मंघाराम नरसिंघानी- कोषाध्यक्ष एवं नरेन्द्र वरलानी, सुरेश भोजवानी, प्रदीप ज्ञानचंदानी, चन्द्रप्रकाश सबनानी, जय मोतियानी, प्रकाश भागचंदानी, रवि चंदानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।पूज्य सिंधी पंचायत गांधीनगर की कार्यकारिणी की सूची धारा 27 के अंतर्गत नियमानुसार असिस्टेन्ट रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं भोपाल को दिनांक 23.01.2026को प्रस्तुत की गई। असिस्टेन्ट रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं ने दिनांक 20.02.2026 को धारा 27 के अंतर्गत कार्यकारिणी की सूची जारी की गई जिससे गांधीनगर में हर्ष की लहर शुरू हो गई। स्वयंभू अध्यक्ष अशोक प्रेमानी द्वारा समाज के विरूद्ध अवैध लेटरबाजी, गणमान्य नागरिकों की झूठी शिकायतें करना तथा पूज्य सिंधी पंचायत का अध्यक्ष बताकर लोगों में भय पैदा करना तथा इनके द्वारा अपने आपकों 2022 से 2028 तक अध्यक्ष बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था तथा गांधीनगर के नागरिकों को तथा शासकीय कार्यालयों में, पुलिस विभाग में, नगर निगम में, पत्रकारों को प्रेसविज्ञप्ति जारी कर अपने आपको स्वयंभू अध्यक्ष घोषित कर पत्र एवं प्रेसविज्ञप्ति जारी की है
जो कि समाज के विरूद्ध एवं गलत है जिसकी शिकायत पूर्व में की गई है। इनके द्वारा 3-4 दिन पूर्व भी एक प्रेसविज्ञप्ति जारी कर झूठी सूची जिसमें अपने आपको अध्यक्ष घोषित कर एवं अन्य सदस्यों की झूठी साईन कर धारा 27 के अंतर्गत स्वीकृत नहीं है, लगाकर पत्रकारों को गुमराह कर समाज के एवं चुने गए अध्यक्ष के विरूद्ध भी लिखा गया है। इस संबंध में भी चुनी गई नई कार्यकारिणी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पूज्य सिंधी पंचायत गांधीनगर की नियमानुसार घोषित कार्यकारिणी की सूची धारा 27 के अंतर्गत जारी किए जाने पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं का सभी ने स्वागत किया है।शेर पर सवा शेर भारी राजधानी भोपाल में गांधीनगर पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यों की सूची जारी कहावत का एक मुहावरा लिया ब्रेकिंग के लिए...नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह भी आयोजित कर आगामी चेतीचांद पर्व एवं अन्य त्यौहार तथा गांधीनगर की ज्वलंत समस्याओं पर जल्दी ही माननीय विधायक एवं अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। पंचायत की नियमानुसार कार्यकारिणी घोषित होने पर सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का झूलेलाल मार्केट में स्वागत किया गया तथा पटाखे जलाकर मिठाईयां बांटी गईं।




0 Comments:
Post a Comment