AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- अजितडेटानी मेमोरियल इंटर कॉलेज ओपन डिवीजनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन.....
अजितडेटानी मेमोरियल इंटर कॉलेज ओपन डिवीजनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में RCC टीम ने Jawahar कॉलेज को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के फाईनल मुकाबले के अवसर पर कार्यक्रम की शरूआत माँ सरस्वती एवं स्वर्गीय अजीत डेटानी जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा विधायक हुजूर एवं पूर्व प्रोटेक्ट स्पीकर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ० शैलेन्द्र जैन, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, साधु वासवानी एज्युकेश्नल सोसाइटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानी महासचिव राजेन्द्र मनवानी सचिव अशोक आडवानी, कोषाध्यक्ष दिनेश वाधवानी अंकेषक हेमन्त आसवानी सांस्कृतिक सचिव मुस्कान डेटानी, सदस्य सान्या मनवानी हेमा वाधवानी, सुचित्रा आसवानी डॉ० टी. के. ज्ञानचंदानी,डॉ० गोपी बजाज आदि की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।प्राचार्य महोदय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों अतिथियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सशक्त बनाता है।मुख्य अतिथि रमेश्वर शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि जीवन में अनुशासनए नेतृत्व और टीम भावना का विकास करने का माध्यम है। उन्होंने स्वर्गीय श्री अजित देतानी जी की स्मृति में देतानी परिवार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को अत्यंत सराहनीय पहल बताया और विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम के अलावा उपविजेता टीम को भी 5500/- की राशि व ट्रॉफी प्रदान की। वहीं Best Attacker and Setter के पुरस्कार RCC Team के आदित्य व नितिन ने जीते। पूरे टूर्नामेंट में रैफरी को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियोंए देतानी परिवारए प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।डॉ० डी.के. दुबे जी द्वारा मंच का संचालन खेल किया गया ती खेल प्रीभारी श्री जगतार सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


0 Comments:
Post a Comment