728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- साधु वासवानी स्वाशासी महाविद्यालय बैरागढ़ में वार्षिक महोत्सव यूफोरिया का आयोजन...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- साधु वासवानी स्वाशासी महाविद्यालय बैरागढ़ में वार्षिक महोत्सव यूफोरिया का आयोजन...

साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव यूफोरिया का समापन समारोह आयोजित हुआ। यूफोरिया की शुरुआत करते हुए साधु वासवानी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानी, महासचिव राजेंद्र मनमानी व अन्य पदाधिकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ए. के सिंह,, व एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. डी. के दुबे, डॉ सुमन मालिक, डॉ.बी डी पांडे वाणिज्य विभागाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यूफोरिया में विगत 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से निबंध प्रतियोगिता, वादविवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, केश सज्जा, सलाद सज्जा, मेंहदी, रंगोली, कविता पाठ , प्रश्नमंच, गायन नृत्य, फैशन शो और रील मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अच्छे प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह की शुरुआत में सबसे पहले प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । तत्पश्चात अंताक्षरी, व गायन प्रतियोगिता कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया जिसका परिणाम कल यूफोरिया का अंतिम दिवस पर किया जाएगा। यूफोरिया के द्वितीय दिवस पर आज ऑडिटोरियम में आज फैशन शो, नृत्य व रील मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। युफोरिया के बारे में महाविद्यालय के साधु वासवानी एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानी जी प्राचार्य डॉ ए के सिंह ने बताया कि यूफोरिया छात्रों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति अपनी रूची बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसीलिए महाविद्यालय लगातार गतिविधियों का आयोजन करते है हर बार की तरह इस बार भी ये यूफोरिया का सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही उत्कृष्ट होगा।इस दौरान महाविद्यालय की साधु वासवानी एजुकेशन सोसायटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- साधु वासवानी स्वाशासी महाविद्यालय बैरागढ़ में वार्षिक महोत्सव यूफोरिया का आयोजन... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com