728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में आज मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में आज मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया...

मातृ पितृ पूजन दिवस के साथ वृद्ध सम्मान संत हिरदाराम नगर - संत हिरदाराम नगर की अग्रणी संस्था लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में आज मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया वही बच्चों के दादा दादी नाना नानी का सम्मान भी शॉल पहना कर उनके बच्चो ने किया। स्कूल एक्टिविटी हॉल आज खचाखच भरा था स्टूडेंट्स ने अपने पलकों की आरती उतारी, टीका किया भगवान गणेश की तरह परिक्रमा की उनको फूल माला पहनाई मिठाई खिलाई पलको ने भी उन्हें गले लगाया तू कितनी अच्छी हे तू कितनी भोली हे प्यारी प्यारी हे गाना बजने पर सबकी आंखे नम हुई वही उन्हें प्राचार्य द्वारा समझाइश दी गई कि मां बाप ही आपके हितैषी हे आप उनकी खूब सेवा करे दुनिया में सब कुछ दुबारा मिल सकता हे लेकिन मां नहीं मिलती उनका आदेश सर आंखों पर ले ।

पालकों को भी समझाइश दी गई कि बच्चों को समय दे हफ्ते में एक बार बच्चो को किसी भी नजदीकी मंदिर में ले जाए यहां पर विजय सोसाइटी द्वारा सभी 200 पालकों को शॉल पहनाई गई। उक्त प्रोग्राम संत आशाराम बापू के अनुयायियों द्वारा आयोजित किया गया था । बहिन प्रीति आहूजा ने अपनी टीम के सहयोग से यहां पालकों की पूजा बच्चों से करवाई। स्कूल प्राचार्य किरण वाधवानी ने भी विचार रखे पालकों ने कहा ऐसे आयोजन होने चाहिए । यहां स्कूल स्टाफ ओर स्कूल विद्यार्थी उपस्थित रहे..

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में आज मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com