AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालयों में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगासन....
परमहंस संत हिरदाराम साहिब के आर्शीवाद एवं श्रद्धेय सिद्ध भाऊ की प्रेरणा व मार्गदर्शन से लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल एवं वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में अर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा योगासन किया गया। बच्चों को योग के महत्व को बताया गया कि योग से शारिरिक एवं मानसिक रूप से किस तरह स्वस्थ रहा जा सकता है। यह तनाव और चिंता प्रबंधन करने में सहायता करता है। आज की जीवन शैली में योग मानसिक शांति व एकाग्रता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में योग सत्र में व्यायाम, ध्यान और योग को शामिल किया गया एवं बताया की 21 जून को उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है जिसे लोग ग्रीष्म संक्राति भी कहते हैं। भारतीय पंरपरा के मुताबिक ग्रीष्म संक्राति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी को देखते हुए योगा दिवस मनाया जाता है। बच्चों को बताया गया कि योग एक चमत्कार है और इसे नियमित किया जाए तो यह आपके पूरे जीवन का मार्गदर्शन करेगा।
0 Comments:
Post a Comment