AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- पर्यावरण दिवस पर जगदीश आसवानी ने की लोगो से जन्मदिवस पर पौधरोपण करने की अपील.......
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन क्लब के संरक्षक रामेश्वर शर्मा के संरक्षण में व क्लब अध्यक्ष जगदीश आसवानी के नेतृत्व में पर्यावरण के लिए जो रोज काम किये जा रहे है उसी क्रम में,आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल के साथ मिलकर पौधरोपण किया,साथ ही ब्रम्हाकुमारीज संस्था के सदस्यों के साथ भी पौधरोपण करके,पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का संदेश दिया,साथ ही जगदीश आसवानी ने कहा कि हमे सिर्फ 5 जून को ही पौधरोपण नही करना चाहिए बल्कि कोई न कोई वजह ढूंढकर पौधरोपण करना चाहिए, तब जाकर हम एक हराभरा पर्यवारण देख पाएंगे, साथ ही पौधरोपण करने के पश्चात उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए,साथ ही ब्रम्हाकुमारिज पौधरोपण करके कहा कि कैसे हम अपने अपने जीवन मे मूल्यों व संस्करो का रोपण करे,पौधरोपण से दुःख, अशांति डिप्रेशन से दूर रखता है,वोरवन क्लब माननीय मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर व हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी के दिशा निर्देश पर अभी तक हजारो की संख्या में पौधे लगा चुका है व उनका संरक्षण भी कर रहा है,आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम हमारी संस्था के माध्यम से सभी से अपील करते है कि वे भी अपने जन्मदिवस पर या परिवार के सदस्य के जन्मदिवस पर पौधरोपण करके इस पर्यावरण रूपी जग में छोटी सी सकारात्मक आहुति दे,इस खास मौके पर,शेट्टी चंदनानी, सुनील दादलानी व ब्रम्हाकुमारिज से 50 करीब सदस्य भाई बहन मौजूद रहे
0 Comments:
Post a Comment