AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की छात्राएं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता
गत दिनों आई.पी.एस एकैडमी इंदौर द्वारा आयोजित तीसरी इंटरनेशनल रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता (प्रकल्प 2022) में संत हिरदाराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट भोपाल की छात्राओं ने सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में देश एवं विदेश के कई प्रतिभागी शामिल थे, जिन्होंने मैनेजमेंट के विभिन्न विषयों पर अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। प्रथम चरण में सफल होने के बाद द्वितीय चरण में संस्थान की छात्राओं ने रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन में निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बखूबी जवाब दिया एवं प्रशंसा हासिल की। निर्धारित मापदंड पर खरे उतरने पर संस्थान की छात्राओं किरण दुर्गानी तथा आस्था मोदी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ; एवं याशिका यादव को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। आयोजकों की ओर से छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस उपलब्धि पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हीरो ज्ञानचंदानी जी, डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं फैकेल्टी मेंबर्स ने छात्राओं को बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments:
Post a Comment