AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में संत नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया
एक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए भारत रक्षा मंच का गठन किया गया था जिसमें आज संत नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम उपस्थित सभी के द्वारा डाॅ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर उनकी जंयती के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। तत्पष्चात कार्यक्रम में उपस्थित नारायण पारवानी ने आए हुए मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए कहा कि सुर्यकान्त केलकर से मेरी मुलाकात आज से 50 साल पहले हुई थी जब संत नगर में पहली विद्यार्थी परीषद का गठन हुआ था जिसमें मेरेको अध्यक्ष बनाया गया था उन्होने केलकर जी बारे में बताते हुए कहा कि केलकर उस पीड़ी के जिन्होंने बहुत त्याग किया जो हमारी कल्पना से परे है वे यदि चाहते तो किसी बड़े पद जा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया वे संघ के प्रचारक बने और संघ वालों ने केलकर जी को विद्यार्थी परीषद कार्य दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सुषील वासवानी ने अपने उद्बोधन में कहा डाॅ हेडगवार परम पूज्यनीय गुरू जिन्होंने एक गहरी सोच के साथ सन् 1925 में संघ की नीव रखी और उसमें सुर्यकान्त केलकर जैसे लोग जुड़ते गए और नीव के बाद जो भवन है वह ऐसे ही तपस्वीयों द्वारा बनता गया अपना घर बार छोड़कर हजारों की संख्या में संघ के प्रचारक स्वयं सेवर संध से जुड़ते गए और जो आज एक विषाल रूप ले चुका है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित सुर्यकान्त केलकर ने कहा कि यदि को सामाजिक कार्यकर्ता शान्ति से परीश्रम करता है तो यह काई विषेष बात नहीं सामाजिक कार्यकर्ता के ऊपर अन्य लोगो के द्वारा खर्चा करना यह ठीक बात नहीं मैने भी इसी तरह जीने का प्रत्यन किया जिससे कोई अनावष्यक खर्चा न हो, सामन्य सादगी रहे परीश्रम से कभी मुकरना नहीं। उन्होंने भारत रक्षा मंच के गठन करने के विचार के बारे में बताते हुए कहा कि इसका विचार हमे तभी आया कि हमारे देष में स्वाधीनता के बात दुर्भाग्य ऐसा रहा है कि राजनितिक स्थिती में सामान्यतः हिन्दुत्व का विचार नही किया जाता जो कि एक विचारणीय बात है इसी को ध्यान में रखते हुए भारत रक्षा मंच का गठन किया गया। भारत रक्षा मंच, संत हिरदाराम नगर में अध्यक्ष के पद पर मुकेष ग्वालानी, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार सुखवानी, कन्हैया मोटवानी, रामचन्द सभनानी, प्रकाष देवना, बसंत चेलानी संगठन मंत्री विष्णु बंसल, महामंत्री सतीष जैन, मंत्री महेष प्रेमचन्दानी एवं सचिव शैलेष राजपूत को घोषित किया गया। इस अवसर पर सुन्दर कलतारी, चन्दर नागदेव, चन्द्रकांत मुकेष ग्वालानी, विष्णु बंसल, सतीष जैन, राजकुमार सुखवानी, कन्हैयालाल मोटवानी, रामचन्द सबनानी, कमल प्रेमचन्दानी, महेष गर्ग, दिनेष वाधवानी, महेष प्रेमचन्दानी, दौलतराम कोटवानी, प्रकाष देवना, नारायण पारवानी, सुषील वासवानी, पुरूषोत्तम टिलवानी, आषोक हिमथानी, लाल ग्वालानी, शैलेष राजपूत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालल विष्णु बंसल ने किया एवं आभार संस्कार संस्था के कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने किया।
0 Comments:
Post a Comment