728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह कार्यक्रम का किया आयोजन

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह कार्यक्रम का किया आयोजन 

संत नगर - संत हिरदाराम नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज संत नगर की महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियो ने सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बडी संख्या में कांग्रेसी व नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओ ने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार को जमकर कोसा कि मोदी लोकतंत्र को खत्म करने पर तुला हुआ है वह विपक्ष द्वारा किए गए प्रश्नकाल की अवहेलना करते है व सबकी अनुसुई कर देते है। सत्याग्रह कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी सरकार हमने नहीं देखी जो विपक्ष को कुचलने का काम करती है। यह तानाशाही ज्यादा दिनो तक नही चलने वाली है। म.प्र. महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  विभा पटेल ने कहा कि मोदी सरकार महिला विरोधी सरकार है वह महिलाओ के हितो पर कोई ध्यान नही देती। जिला महिला संतोष कंसाना ने कहा कि लाडली बहिना योजना एक चुनावी स्टण्ड है। चुनाव आते ही शिवराज मामा को बहने याद आने लगी है जब कि मध्यप्रदेश में महिलाओ के साथ बलात्कार में नं. 1 है। ब्लाक अध्यक्ष एवं वार्ड 5 के पार्षद अशोक मारण ने कहा कि मोदी सरकार जनता की आवाज को सदन में उठाने नही देती एवं कांग्रेस के सांसद एवं विधायक अगर जनता के हित में मुददो को उठाती है तो उनका निष्कासन कर देती है एवं विरोध में आवाज उठाने वालो को भाजपा देश द्रोही समझती है। कार्यक्रम को अरुण श्रीवास्तव, त्रिलोक दीपानी, जितेन्द्र डागा एवं नरेश ज्ञानचंदानी, प्रकाश आसूदानी ने भ्ीा संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन तुलसी जोतवानी ने किया आभार लीलाधर पंवार ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर घनश्याम लालवानी, माधू चांदवानी, पूनम यादव, राजकुमार धानुक, सुरेश सिंगरोली, विष्णु मारण, दीपक रामरख्यानी, राजेश लाहोट, राजेश लीलानी, हरिश वलेचा, सुरेश वासवानी, नरेन्द्र केवलानी, अजीत फुलवानी, दिलीप फुलवानी, आत्माराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश नामदेव, सोनू जैन, गगन भागर्व, बद्री सिंगरोली, रामभरोसे राठौर, विनय मालवीय, आनद सिंह, महेश गुरबानी, प्रकाश वीधानी, कालूराम प्रजापति आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह कार्यक्रम का किया आयोजन Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com